Homeबिलासपुरबिलासपुर: कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष ने भरा नामांकन... मंत्री पर बरसे... कहा- 15...

बिलासपुर: कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष ने भरा नामांकन… मंत्री पर बरसे… कहा- 15 सालों में शहर को कर दिया है बर्बाद… जनता जरूर करेगी बदलाव…


बिलासपुर/ शहर विधानसभा से नामांकन फार्म भरने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय ने मंत्री अमर अग्रवाल पर जमकर जुबानी तीर छोड़े। उन्होंने कहा कि 15 साल के मंत्री और 20 साल के विधायक सत्ता के घमंड में चूर हैं। उन्हें अहंकार आ गया है। उन्होंने बिलासपुर शहर को खोदापुर बना दिया है। यह बदलाव का वक्त है और जनता जरूर बदलाव करेगी।

कांग्रेस प्रत्याशी पांडेय ने शुक्रवार दोपहर बिलासपुर विधानसभा से नामांकन फार्म भरा। उनके साथ उनकी पत्नी भी आई थीं। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सीवरेज को लेकर शहर की जनता कई सालों से परेशान हैं। सीवरेज के कारण कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए थे। कई लोग बीमारियों के शिकार हुए। यह सब मंत्री के कारण हुआ। चुनाव में खुद के मुद्दे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई सारे मुद्दे हैं। मंत्री के कार्यकाल में नसबंदी कांड हुए। आंखफोड़वा कांड हुआ। इसके अलावा बिलासपुर में विकास के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुए हैं। ये सारे मुद्दे जनता के सामने रखे जाएंगे। टिकट मिलने के बाद विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेहनत सभी करते हैं। टिकट नहीं मिलने पर क्षणिक गुस्सा होना स्वाभाविक है। सब मेरे बड़े भाई हैं। मेरे साथ अटल श्रीवास्तव, अभयनारायण राय, नरेंद्र बोलर सभी आए हैं। क्षणिक गुस्सा था, जो अब खत्म हो गया है। अंसतुष्टों और भितरघातियों का क्या करेंगे… इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब कोई असंतुष्ट नहीं है। इसलिए भितरघात का तो सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी जीत पर 100 प्रतिशत भरोसा जताया।

कांग्रेस भवन में लाठीचार्ज भी होगा मुद्दा

बिलासपुर प्रत्याशी पांडेय ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों पर लाठियां बरसाईं। कांग्रेसियों को घसीट-घसीटकर पीटा गया। यह सब कुछ जनता जानती है। इस मुद्दे को लेकर भी जनता के पास जाएंगे। उन्हें बताएंगे कि भाजपा के राज में क्या-क्या हो हुआ है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts