Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय ने सुबह से शाम तक किया...

बिलासपुर विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय ने सुबह से शाम तक किया जनसंपर्क…मॉर्निंग वॉक पर विवेकानंद गार्डन में आए लोगों से की मुलाकात… कांग्रेस के पक्ष में मांगा समर्थन…


बिलासपुर/ बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने रविवार सुबह से देर रात तक जनसंपर्क किया। सुबह उन्होंने शहर के विवेकानंद उद्यान में लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इसके बाद वे पुलिस ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। इसके बाद वे बृहस्पति बाजार सब्जी मार्केट पहुंचे। यहां उन्होंने सब्जी व्यापारियों और दुकानदारों से चर्चा करके उनकी समस्याएं सुनीं और इस बार बिलासपुर विधानसभा से कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए समर्थन मांगा। कांग्रेस भवन में कांग्रेस के पदाधिकारियों से बैठक करने के बाद जुलूस की शक्ल में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय प्रचार में जनसंपर्क में निकले। वे तिलक नगर, कंपनी गार्डन चौक, सदर बाजार होते हुए गोलबाजार पहुंचे। कांग्रेस भवन से रैली के रूप में शैलेश पांडेय और उनके समर्थकों ने सदरबाजार, तिलक नगर, गोल बाजार, सिटी कोतवाली होते हुए शहर के मुख्य मार्गों के सभी लोगों और व्यापारियों से मुलाकात की। इस बार बिलासपुर विधानसभा से कांग्रेस को जिताने की अपील की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अग्रवाल, अटल श्रीवास्तव, महेश दुबे, नरेंद्र बोलर, विजय केशरवानी, शिवा मिश्रा, विजय पांडेय, राजेश पांडेय, तैयब हुसैन, रामशरण यादव, शैलेंद्र जायसवाल, महेंद्र गंगोत्री, गोपाल दुबे, बिलासपुर शहर के सभी पार्षद गण कांग्रेस की महिला ने त्रिया युवक कांग्रेस के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights