Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरबेलतरा विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू बोले-कांग्रेस की सरकार ही सभी का...

बेलतरा विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू बोले-कांग्रेस की सरकार ही सभी का भला करेगी…वक्त है बदलाव का…सरकार बनते ही नहीं रहेगी कोई समस्या…


बिलासपुर/ बेलतरा विधानसभा में चुनावी रंग सिर चढ़कर बोल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू क्षेत्र के गांवों में सघन जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में बता रहे हैं। वे भाजपा सरकार के कार्यकाल की खामियां तक गिना रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

शनिवार को उन्होंने राजकिशोर नगर, लिंगियाडीह, चिंगराजपारा, चांटीडीह व शहरी क्षेत्र में दस्तक देकर बड़े बुजुर्गों और महिलाओं से वोट देने की अपील की। उन्होंने लोगों से वादा किया कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने का प्रयास करूंगा और सभी मे सामाजिक समरसता बनी रहे, इस दिशा में काम करूँगा।

उन्होंने फिर से कांग्रेस पर विश्वास जताने और क्षेत्र विकास के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस ही है, जो हर वर्ग के लिए काम करेगी और सम्मान दिलाएगी। उन्होंने भाजपा के 15 साल के शासन को काला अध्याय बताकर कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights