Homeबिलासपुरबिलासपुर: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हॉली पाइप रेस्टोरेंट में खास तैयारी...डीजे...

बिलासपुर: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हॉली पाइप रेस्टोरेंट में खास तैयारी…डीजे म्यूजिक इवेंट में युवा मचाएंगे धमाल…बिना शुल्क दिया जाएगा प्रवेश…

बिलासपुर/खुशियों, नए सपनों और उम्मीदों को समेटे दहलीज पर खड़ा नया साल हम सबका स्वागत करने को तैयार है। थर्टी फर्स्ट और एक जनवरी को बिलासपुर शहर के व्यापार विहार स्थित हॉली पाइप रेस्टोरेंट में पहली बार बड़ा इवेंट हो रहा है। प्रवेश के नाम पर किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। सिर्फ खानपान का ही बिल अदा करना होगा।

युवा, बच्चे, महिला हो फिर बुजुर्ग… सभी को नए साल का इंतजार रहता है। पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत में सभी जमकर धमाल करते हैं। ऐसे में इनकी उमंगों को चार-चांद लगाने के लिए होटल, रेस्टोरेंट और बार में कई तरह के इंतजाम किए जाते हैं। इसी कड़ी में व्यापार विहार स्थित हॉली पाइप रेस्टोरेंट में इस बार का नया साल कुछ खास होगा। संभवत: शहर का यह पहला रेस्टोरेंट है, जिसे एक महिला चलाती हैं। थर्टी फर्स्ट की रात यहां गिटार म्यूजिक कार्यक्रम रखा गया है। दूसरे दिन 1 जनवरी को डीजे म्यूजिक कार्यक्रम हेागा। रेस्टोरेंट की संचालिका ने बताया कि उनके यहां वेज एंड नॉनवेज, चाइनीज और तंदूरी क्लब जैसे खाने-पीने की फैसिलिटी है। इवेंट में प्रवेश निःशुल्क होगा। बस अंदर खाने-पीने का बिल देना होगा।

उनका कहना है कि नए साल का स्वागत सादगी और उमंग के साथ किया जाएगा। युवाओं के लिए विशेष तरह के डीजे म्यूजिक लगाए जाएंगे, जिसकी धुन पर युवाओं के कदम अपने आप थिरकने लगेंगे। उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में उचित दाम पर स्तरीय भोजन मिलता है। रेस्टोरेंट में किसी तरह के गलत काम करने वाले को प्रवेश नहीं दिया जाता।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts