Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर...धरमलाल कौशिक होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष…विधायक दल ने चुना...

बड़ी ख़बर…धरमलाल कौशिक होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष…विधायक दल ने चुना अपना नेता…

भाजपा ने अपना नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है। आज से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है लेकिन नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा नही होने पर कांग्रेस कटाक्ष कर रही थी। आज रायपुर में दिल्ली से आए पर पर्यवेक्षकों के समक्ष प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को नेता प्रतिपक्ष और विधायक दल का नेता चुना गया.

इससे पहले दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, ननकीराम कंवर, धरमलाल कौशिक शामिल थे। हालांकि शुरुआती बैठक में ही डॉ रमन सिंह ने अपनी दावेदारी छोड़ दी थी, उसके बाद बृजमोहन अग्रवाल और ननकीराम कंवर को मजबूत दावेदार बताया जाने लगा। …लेकिन धरमलाल कौशिक के नाम पर आखिरकार मुहर लगा दी गयी है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights