Friday, March 13, 2026
Homeराजनीतिबीमारी से ग्रस्त हैं प्रियंका गाँधी, कब संतुलन खो देंगी पता नहीं...

बीमारी से ग्रस्त हैं प्रियंका गाँधी, कब संतुलन खो देंगी पता नहीं – स्वामी

प्रियंका गांधी की राजनीति में आधिकारिक एंट्री के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता उन पर निशाना साध रहे हैं। प्रियंका गांधी को लेकर अब भाजपा सांसद और वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी का विवादित बयान सामने आया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि, प्रियंका गांधी एक बीमारी से ग्रस्त हैं, जो सार्वजनिक जीवन में अनुकुल और उपयुक्त नहीं है, उस बीमारी को ‘बायपोलैरिटी’ कहते हैं, यानी प्रियंका में हिंसावादी चरित्र दिखाई पड़ती है, वे लोगों को पीटती है।

उन्होंने कहा है कि जनता को इस बारे में पता होना चाहिए कि प्रियंका कब अपना संतुलन खो देंगी, यह तो किसी को पता ही नहीं है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले, बिहार के भाजपा नेता और नीतीश सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा था कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि सुंदर चेहरे पर चुनाव में मत नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जिन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हुए हैं। वे बहुत सुंदर हैं लेकिन राजनीति में उन्होंने कुछ प्राप्त नहीं किया है और उनकी कोई राजनितिक उपलब्धि नहीं है। उन्होंने प्रियंका गांधी को नौसिखिया भी बताया था।

इसके पहले, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी इस मामले पर बयान दिया था। सुमित्रा महाजन ने कहा था कि प्रियंका अच्छी महिला हैं, राहुल जी ने यह स्वीकार कर लिया है कि वे अकेले के बूते पर राजनीति नहीं कर सकते हैं, लिहाजा उन्होंने प्रियंका गांधी की सहायता ली है। यह अच्छी बात है, इस बयान पर कांग्रेस की तरफ से भी तल्ख़ प्रतिक्रियाएं आई थीं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights