Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री भुपेश बघेल बोलें: केंद्र सरकार सीबीआई का दुरूपयोग कर रही...

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल बोलें: केंद्र सरकार सीबीआई का दुरूपयोग कर रही…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पश्चिम बंगाल में चल रहे घटनाक्रम को लेकर सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई का दुरूपयोग कर रही है। बघेल ने यहां विवेकानंद विमानतल में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा, सीबीआई को वह जितना नीचे गिरा सकते थे गिरा चुकी है। उसकी विश्वसनियता समाप्त हो चुकी है। सीबीआई का कैसा दुरूपयोग किया जा रहा है, वह पश्चिम बंगाल में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का जैसा दुरूपयोग किया जा रहा है, उसे देश देख रहा है। केंद्र सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है।

वहीं, राज्य में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना पर बघेल ने कहा कि भाजपा हार का गुस्सा पत्रकारों पर निकाल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेता आपस में लड़ रहे हैं तथा पत्रकारों के साथ मारपीट कर रहे हैं। यह भनदनीय है। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई की है। अब भाजपा को चाहिए कि आरोपी नेताओं पर कार्रवाई करे।

बघेल ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (प्रेस) को भी कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून लाने जा रही है। जिस प्रकार से घटनाएं हो रही है, ऐसा लग रहा है कि इस कानून को जल्द लाना होगा। गौरतलब है कि इस महीने दो तारीख को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पत्रकार सुमन पांडेय से कथित रूप से मारपीट की थी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts