Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: अब सीधे अधिकारियों से कर सकेंगे शिकायत... पानी,अतिक्रमण व सफाई संबंधित...

बिलासपुर: अब सीधे अधिकारियों से कर सकेंगे शिकायत… पानी,अतिक्रमण व सफाई संबंधित समस्या के लिए, नगर निगम ने जारी किया मोबाइल नंम्बर

बिलासपुर। पानी आपूर्ति, अतिक्रमण व सफाई के लिए अब निगम क्षेत्र के निवासी सीधे अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर शिकायत कर सकते हैं। निगम कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने अधिकारियों को सभी तरह की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

गर्मी आते ही पानी सप्लाई की समस्या बढ़ गई है। इसी तरह अतिक्रमण और सफाई की लोगों को शिकातय रहती है। इसे देखते हुए कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारियों को जल आपूर्ति, सफाई व अतिक्रमण संबंधित शिकायतों पर त्वरित कर्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के तहत निगम क्षेत्र के निवासी जल आपूर्ति को लेकर निगम के जल विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री संजीव बृजपुरिहा मोबाइल नंबर 8827232984, सहायक अभियंता श्री अजय श्रीनिवासन मोबाइल नंबर 9893299111 को कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। इसी तरह सफाई संबंधित समस्या के लिए स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओंकार शर्मा मोबाइल नंबर 9993596556 व अतिक्रमण संबंधित समस्या के लिए भवन शाखा के सहायक अभियंता श्री गोपाल सिंह ठाकुर मोबाइल नंबर 9993596513 को कॉल किया जा सकता है। नागरिकों द्वारा किए गए कॉल पर निगम के संबंधित अधिकारियों द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights