Advertisement
अन्य

जोगी कांग्रेस का जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव

जोगी कांग्रेस का जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी और मरवाही विधायक अमित जोगी को साजिश के तहत बदनाम करने कांग्रेस भाजपा दोनों राष्ट्रीय दलों के महागठबंधन द्वारा पद का दुरुपयोग कर लगातार अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाने के विरोध में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। घेराबंदी देखते हुए पुलिस ने कलेक्टरेट के सामने बेरिकेडिंग कर टीन की दिवार खड़ी कर दी।दोनों दलों के माह गठबन्धन का आरोप लगते हुए जोगी कांग्रेस ने उग्र आंदोलन की चेतावनी थी।अनुमान लगाया जा रहा था कि हजारों के संख्या में कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होंगे।इसे देखते हुए बिलासपुर कलेक्टोरेट परिसर में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। कलेक्टर परिसर को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया था।सुरक्षा को देखते हुए पुलिस कलेक्टर कार्यालय पहुँचने वाली सभी सड़क में बेरिकेटिंग कर दी थी। एडिशनल कलेक्टर केडी कुंजाम मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया।

error: Content is protected !!