Advertisement
आस्थाज्योतिष ज्ञान

आज का राशिफल (28 फरवरी 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (28 फरवरी 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए मानसिक व्यग्रता से भरा रहेगा। आज आप भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही बह सकते है इसका ध्यान रखिएगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय पूरी तरह ध्यान रखे और जलाशयो से दूर रहें।

वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी चिनताओं से आप दूर रह सकते हैं। संपत्ति संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना टालें। नकारात्मक विचारों से पूरी तरह दूर रहने की कोशिश करें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में बहुत अधिक सुधार आ सकता है।

मिथुन राशि :- आज के दिन कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास चालू रखिये। आपके कार्य निर्धारित रुप से पूरी तरह संपन्न होंगे। नौकरी तथा व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारियों के साथ वातावरण मेलजोल भरा रहेगा। मित्रो और रिश्तेदारों के साथ मिलने से आपको आनंद होगा।

कर्क राशि :- मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन आप बहुत उल्लासमय वातावरण में बिताएँगे । प्रवास या यात्रा की प्रबल संभावनाएँ है। सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। भावनाशील भी रहेंगे। आज आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है।

सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रह सकता है। स्त्रीवर्ग से आज पूरी तरह संभलकर रहना होगा। दलीलबाजी या चर्चा, विवाद से पूरी तरह बचिएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढिएगा। व्यवहार में संयम और विवेक रखना।

कन्या राशि :- आपका आज का दिन पूरी तरह आनंद-उल्लास में बीतेगा । आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। इससे स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रो के साथ सुंदर, मनोहर स्थल का आयोजन कर पाएंगे। संतानो के शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए बहुत ही अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में प्रफुल्लित वातावरण रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर बहुत ही संभलकर कार्य करना होगा । उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको अत्यधिक कष्ट हो सकता है। शारीरिकरुप से आलस्य रहेगा। संतानो के साथ बहुत मतभेद रहेगा। खर्च होने की संभावना है।

धनु राशि :- आज आप किसी भी नए कार्य की शुरुआत ना करें। बीमारी के उपचार का भी प्रारंभ न करें । वाणी और व्यवहार पर भी पूरी तरह संयम रखें । स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। धन का खर्च बढेगा। अनैतिक संबंध और निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें।

मकर राशि :- आपका आज का दिन बहुत ही शुभ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की प्रबल संभावनाएँ हैं। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी। इससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही आनंददायी होगा। आपके कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा। घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा।

मीन राशि :- आज आपकी सृजनशक्ति में बहुत अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य के विश्व की पूरी तरह सैर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी।

error: Content is protected !!