Wednesday, February 5, 2025
Homeदुनिया101 साल की महिला बनी मां, मेडिकल जगत भी हैरान

101 साल की महिला बनी मां, मेडिकल जगत भी हैरान

101 साल की महिला बनी मां, मेडिकल जगत भी हैरान-मां बनने की महिलाओं में उम्र की सीमा में जो लोग बांधते हैं, उन्हें इटली की रहने वाली 101 साल की एक महिला ने गलत साबित कर दिया है। 101 साल की बूढ़ी महिला अनातोलिया व्हर्टाडेला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है जो कि 9 पौंड का है। यह बुजुर्ग महिला यूँ तो इटली की रहने वाली है लेकिन तुर्की के एक डॉक्टर ने अंडाशय प्रत्यारोपित कर ऐसा कारनामा किया है। इससे ये बात साबित हो जाती है कि महिलाओं में प्रजनन क्षमता के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होती है।

गौरतलब है कि बहुत से लोग का मानना है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं में प्रजनन क्षमता भी कम हो जाती है। लेकिन इस बात को इटली की 101 साल की महिला ने बच्चे को जन्म देकर गलत साबित कर दिया है। तुर्की में एक निजी क्लीनिक में डा.एलेक्जेंड्रो पोपोलिकि द्वारा इस महिला के अंडाशय प्रत्यारोपित किया गया। इस प्रत्यारोपण ऑपरेशन के बाद बहुत सारे विवादों ने भी जन्म लिया क्योंकि यह यूरोपीय कानूनों के तहत अवैध माना जाता है।

मां बनी अनातोलिया व्हर्टाडेला अपने 17वें बच्चे के जन्म को भगवान का आशीर्वाद मानती हैं। उन्होंने बताया कि 16 बच्चों को जन्म देने के बाद वह 48 साल की उम्र में खुद को डिम्बग्रांथि कैंसर के वजह से बेकार और दंडित महसूस करती थी, लेकिन एक बार फिर से मां बनने के बाद वह खुद पर गौरव महसूस कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों एक 67 साल की महिला ने बच्चे को जन्म देकर मीडिया जगत की काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लोग आश्चर्य में थे कि ये संभव कैसे हुआ। इस महिला की लंबी उम्र को देखते हुए यह अमानवीय भी कहा जा सकता है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!