Advertisement
आस्थाज्योतिष ज्ञान

राशिफल : 13 मार्च : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन

आज सूर्य कुंभ राशि में विद्यमान रहेगा और चन्द्रमा धनु राशि को त्यागकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इन दोनों को आज उत्तराषाढ़ नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में……….

मेष :-

मेष राशि के जातक आज ऑफिस में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी सहकर्मी से झगड़ा होने की संभावना है।

वृष :-

वृष राशि के जातकों का मन आज आध्यात्म की ओर प्रवृत होगा, किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक आज ऑफिस में वर्कलोड होने से परेशान रहेंगे, शाम के सयम कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कर्क :-

कर्क राशि के जातकों के अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे, प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह :-

सिंह राशि के जातकों के लिए आज लाभ और भाग्य वृद्धि के योग बन रहे हैं, अचानक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या :-

कन्या राशि के जातक आज शारीरिक रुप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव करेंगे, किसी अनावश्यक कार्य में धन खर्च होगा।

तुला :-

तुला राशि के जातक आज मामूली बीमारी के चलते शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातक घर और ऑफिस के कामों में पूर्ण सामंजस्य बिठाने का प्रयास करेंगे।

धनु :-

धनु राशि के जातक आज मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलने से खुश होंगे, परिवार का वातावरण प्रसन्नता भरा रहेगा।

मकर :-

मकर राशि के जो जातक व्यापार या व्यवसाय करते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज लाभ के योग बन रहे हैं, लाभ की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन :-

मीन राशि के जातक अगर कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो इसके लिए समय उचित है।

शिक्षित बेरोजगारों के समर्थन में आई जनता कांग्रेस, पकौड़ा बेचकर किया प्रदर्शन

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

error: Content is protected !!