Advertisement
कांग्रेसबिलासपुरराजनीति

सफाईकर्मियों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी,”हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नाता है”- कांग्रेस

सफाईकर्मियों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी, हड़ताल में मांगों को लेकर कांग्रेसियों द्वारा सफ़ाई कर्मचारियों को समर्थन प्राप्त है जहाँ कांग्रेस नेताओं ने शासन एवं निगम प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। वही शैलेष पाण्डेय ने प्रधानमंत्री मोदी की स्वच्छता अभियान के आड़ में मंत्री और महापौर को पर मोदी के स्वच्छता अभियान में गतियावरोधक बनने का तंज कसा है।

मालूम हो कि नगर निगम बिलासपुर के सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण की मांग को लेकर विकास भवन में क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे है जिसका आज 12वां दिन है। क्रमिको को जिला कांग्रेस कमेटी और निगम कांग्रेस पार्षदों का पूर्ण समर्थन भी प्राप्त है। जिसमे आज क्रमिको के साथ जिला कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता,युवा नेता एवं सभी पार्षदों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कांग्रेसियो ने आरोप लगाया है कि क्रमिको की मांग पर निगम एवं महापौर कोई निर्णय नही ले रहे है जिससे शहर में गंदगी का माहौल पैदा हो रहा है जिससे आम जनमानस को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। जबकि कांग्रेसियो ने प्रशासन के खिलाफ जमकर “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नाता है”का नारेबाजी करते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता शैलेष पाण्डेय ने क्रमिक भूख हड़ताल के 12वें दिन एकबार फिर निगम प्रशासन, महापौर और नगरीय निकाय मंत्री को कोसते दिखाई दिए। शैलेष ने कहा कि जिन सफाई कर्मचारियों के भरोसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान कि नींव रखी है, आज उन्ही के पार्टी के महापौर और मंत्री गतियावरोधक बनकर बैठे हुए है।विगत 12 दिनों से लगातार सफाईकर्मियों के हड़ताल में होने के चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। यही नही पूर्व में निगम के अधिकारी हड़ताल खत्म कराने के लिए झूठे आश्वासन दिए थे फिर हड़ताल ख़त्म होने के बाद आश्वासन से मुकर गए। शहर कि सफाई का जिम्मा जिन कर्मियों के हाथों हैं, उनकी फाइलें ही आगे नहीं बढ़ाई रही है जबकि एमआईसी में जानबूछकर सफाई कर्मियों के नियमितीकरण के प्रस्ताव को नहीं जोड़ा गया। ऐसे अधिकारी, महापौर और मंत्री को जनता जल्द सबक सिखाएगी। हम सफाईकर्मियों कि हक़ की लड़ाई निरंतर लड़ते रहेंगे। आज क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान नेता प्रतिपक्ष शेख नजरुद्दीन, शैलेन्द्र जायसवाल, शिवा मिश्रा,राजेश पाण्डेय, रविन्द्र सिंह, राम शरण यादव, अमित दुबे, अखिलेश बाजपाई, पंचराम सूर्यवंशी, रामा बघेल, शेख गफ्फार, राजेश शुक्ला, एलएन राव तरु तिवारी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!