Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़,कर्नाटक,मध्यप्रदेश, राजस्थान में कांग्रेस जीतेगी क्योंकि पार्टी का हर कार्यकर्ता ‘शेर का...

छत्तीसगढ़,कर्नाटक,मध्यप्रदेश, राजस्थान में कांग्रेस जीतेगी क्योंकि पार्टी का हर कार्यकर्ता ‘शेर का बच्चा’ है: राहुल

छत्तीसगढ़,कर्नाटक,मध्यप्रदेश, राजस्थान में कांग्रेस जीतेगी क्योंकि पार्टी का हर कार्यकर्ता ‘शेर का बच्चा’ है: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि नौजवानों को अब मोदी की बातों पर विश्वास नहीं रहा. पार्टी की ‘जन आक्रोश’ रैली में राहुल ने कहा, ‘देश में सब गुस्से में हैं. प्रधानमंत्री सिर्फ भाषण करते हैं. जहां जाते हैं वहां वादे करते हैं. उनकी बातों में सच्चाई नहीं होती.’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कई मुद्दों पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. यह भी भरोसा जताया कि कुछ प्रदेशों में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ही जीत दर्ज करेगी. कांग्रेस अध्यक्ष के संबोधन में और क्या रहीं खास बातें, यहां पढ़ें.

-जहां भी मैं जाता हूं लोगों से बात करता हूं और सीधा सवाल पूछता हूं ‘खुश हो’? जवाब मिलता है नहीं. देश प्रधानमंत्री के भाषण को सुनता है और सच्चाई ढूंढने की कोशिश करता है.

-पीयूष गोयल मंत्री बनने के बाद भी अपनी कंपनी को डिक्लेयर नहीं करते, बाद में अपनी कंपनी को बेचते हैं लेकिन मोदी जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता.

-आम तौर पर जनता जज के पास न्याय के लिए जाती है, 70 साल में पहली बार हिंदुस्तान में सुप्रीम कोर्ट के जज हाथ जोड़कर न्याय के लिए जनता के पास आते हैं, मोदी जी चुप हैं. हिंदुस्तान के हर संस्थान को नष्ट किया जा रहा है, देश में हर जगह आरएसएस के लोग डाले जा रहे हैं हर मंत्री के ओएसडी आरएसएस के लोग हैं.

-मोदी जी बोनस छीन गए, एमएसपी नहीं बढ़ाते और फिर भाषण में किसानों की बात करेंगे. अरुण जेटली जी कहते हैं किसानों का कर्जा माफ करना हमारी पॉलिसी नहीं है. कांग्रेस पार्टी के बिना इस देश का किसान जी नहीं सकता। अगर कांग्रेस पार्टी खड़ी नहीं होती तो हिंदुस्तान के किसान की सब जमीन नरेंद्र मोदी छीनकर ले जाता.

-नरेंद्र मोदी जी कहते थे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’. हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार विदेश में प्रधानमंत्री को मुंह पर बताया गया कि आप हिंदुस्तान की महिलाओं की रक्षा नहीं कर रहे हो. डोकलाम में चीन की सेना घुसी हुई है और हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री चीन में बिना एजेंडा चर्चा कर रहे हैं, डोकलाम के बारे में हमारे प्रधानमंत्री ने चीन में एक शब्द नहीं कहा.

-मोदी जी ने कहा था 70 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, 60 महीने में मोदी जी ने क्या किया – बेरोजगारी दी, महिलाओं पर अत्याचार किया, अनौपचारिक क्षेत्र को खत्म किया चीन के सामने मोदी जी खड़े नहीं हो पाए.

-2014 में आरएसएस और बीजेपी की मशीन ने झूठ फैलाया, हर जगह जाकर मोदी जी ने कांग्रेस पार्टी के बारे में झूठ फैलाया; अब सच्चाई बाहर आ रही है. आरएसएस और बीजेपी के लोग नफरत फैलाते हैं, हमने इस देश को जोड़ने का काम किया है.

-हम सत्य के साथ खड़े हैं जबकि नरेंद्र मोदी जी सत्ता के पीछे छुपे हुए हैं. हम हिंदुस्तान में लीडरशिप देना चाहते हैं, हम युवाओं को आगे लाना चाहते हैं और यही सोच हिंदुस्तान को आगे लेकर जा सकती है.

-2-3 दिन पहले हम कर्नाटक जा रहे थे और हवाई जहाज 8000 फुट नीचे की ओर गिरा. मैंने सोचा चलो गाड़ी गई. मेरे दिमाग में आया कि मुझे कैलाश मानसरोवर जाना है. मुझे कर्नाटक चुनाव के बाद 10-15 दिन की छुट्टी चाहिए होगी ताकि, मैं वहां जा सकूं.

-कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में कांग्रेस पार्टी जीतेगी, 2019 में कांग्रेस पार्टी जीतेगी क्योंकि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता शेर का बच्चा है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights