Homeबिलासपुरएग्जिट पोल...कर्नाटक विधानसभा.. त्रिशंकु विधानसभा के आसार, कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें

एग्जिट पोल…कर्नाटक विधानसभा.. त्रिशंकु विधानसभा के आसार, कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें

एग्जिट पोल…कर्नाटक विधानसभा.. त्रिशंकु विधानसभा के आसार, कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें

ताज़ख़बर36गढ़ :-

मतदान शनिवार को खत्म हो गया। शनिवार को प्रदेश की 224 सीटों में से 222 सीटों पर वोटिंग हुई है। दो सीटों पर वोटिंग स्थगित कर दी गई है, इन दो सीटों पर मतदान बाद में होगा। मतदान के बाद कई चैनलों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए। टाइम्स नाउ और वीएमआर के सर्वे के मुताबिक कर्नाटक में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। इस सर्वे में त्रिशंकु विधानसभा के आसार जताए गए है।

इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस के खाते में 96 सीटें जाती दिख रही हैं। जो कि बहुमत से 17 सीटें दूर हैं। यहां बहुमद के लिए 113 सीटों की जरूरत है। वहीं भारतीय जनता पार्टी 87 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। जेडीएस भी 35 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं अन्य अपने खाते में छह सीटें ले सकते हैं। ऐसे में यहां जेडीएस के ‘किंगमेकर’ बनती दिख रही है। क्योंकि इस सर्वे के मुताबिक किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए जेडीएस से हाथ जरूर मिलाना होगा।

मतदान 222 सीटों पर हुआ है। कर्नाटक चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लड़ रहीं प्रमुख पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, जनता दल और जनता दल सेक्युलर शामिल हैं। वहीं, दो सीटों पर मतदान बाद में कराए जाएंगे। बता दें, इस बार कर्नाटक चुनाव के लिए 2600 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 2400 पुरुष हैं तो वहीं, 200 उम्मीदवार महिला हैं। इसके अलावा 58,008 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts