Saturday, April 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़सावधान! आज फिर आ सकता है आंधी-तूफान, अबतक 150 से ज्यादा लोगों...

सावधान! आज फिर आ सकता है आंधी-तूफान, अबतक 150 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

सावधान! आज फिर आ सकता है आंधी-तूफान, अबतक 150 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

ताज़ख़बर36गढ़:- उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में रविवार को तूफान और आंधी आ सकती है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को इसका अनुमान जताया। विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई इलाकों में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी चल सकती है। पहाड़ी राज्यों में आने वाले तूफान का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि ये आंधी तूफान रविवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आ सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से उत्पन्न होता है जिससे देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अचानक से बारिश होती है। विभाग के अनुसार, तूफान के साथ आंधी आ सकती है।

इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र, ओडिशा और झारखंड में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं।

विभाग ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और केरल के दूरदराज इलाकों में तूफान और तेज आंधी आ सकती है।

यहां चल सकती है लू

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के एक या दो पॉकेट पर लू चलने की संभावना है।

120 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में मई के पहले हफ्ते में तूफान और तेज आंधी आई थी। इसमें 120 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights