Homeक्राइमएक ही परिवार के 6 लोगों ने की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

एक ही परिवार के 6 लोगों ने की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

ताज़ाख़बर36गढ़:- एक ही परिवार के छह लोगों ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक खजांची तालाव इलाके में परिवार के लोगों ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि पांच लोगों ने फंदे पर झूलकर जान दी है और एक ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र स्थित खजांची तालाब के पास पहुंची तो उसे एक सुसाइड नोट भी मिला है। आसपास के लोगों का कहना है कि इलाके में एक मारवाड़ी परिवार था। उनकी सूखे फलों की दुकान है पूरा परिवार कारोबार में भारी नुकसान झेल रहा था। इस वजह से पूरा परिवार परेशान था।

इन्हीं परेशानियों से तंग आकर पूरे परिवार ने खुदखुशी करना उचित समझा पुलिस खुदखुशी और हत्या दोनों तरह से जांच की जा रही है। मरने वालों में महावीर माहेश्वरी 70 साल, उनकी पत्नी किरण माहेश्वरी 65 वर्ष, उन दोनों का बेटा नरेश अग्रवाल 40 वर्ष, उसकी पत्नी प्रीति अग्रवाल 38 वर्ष, उन दोनों के दो बेटे बेटी जिनका नाम अमन अग्रवाल 8 वर्ष व अंजलि 6 वर्ष है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts