Wednesday, April 29, 2026
Homeअन्यबरसात के मौसम में फ़ूड पॉइज़निंग से मुक्ति दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

बरसात के मौसम में फ़ूड पॉइज़निंग से मुक्ति दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

(ताज़ाख़बर36गढ़) आजकल हर व्यक्ति बाहर के भोज्य पदार्थों का सेवन करता है। बाहर की तली भुनी और पैकेट वाली चीजें कितनी समय पहली की बनी हुई थी यह हमें नहीं पता नहीं रहता है और हम बिना उसे जाने समझे खा लेते हैं। ऐसे में फूड प्वाइजनिंग होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी अवस्था हो जाने पर हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे फूड पॉइजनिंग से छुटकारा मिल सकता है।

अदरक

अदरक का प्रयोग सभी तरह के एंटीबायोटिक में किया जाता है। अगर पेट में खराबी चल रही हो तो, अदरक की चाय पीने या फिर इसे सब्जी के साथ खाने से पेट की सभी समस्याएं दूर होती हैं। फूड प्वाइजनिंग होने पर हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और वह भोजन को पचाने में देरी करता है। ऐसे में अदरक का सेवन लाभदायक साबित होता है।

Image result for अदरक careguru

नीम्बू

फूड प्वाइजनिंग हो जाने पर नींबू पानी, पीना चाहिए। नींबू में कई तरह के गुणकारी एसिड पाए जाते हैं जो, पेट में गड़बड़ी कर रहे कीटाणुओं को मार देते हैं।

तुलसी

तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होता है जिससे यह पाचन से संबंधित समस्याओं को दूर करता है। फूड प्वाइजनिंग हो जाने पर तुलसी से बनी हुई चाय पिएं।  फूड पाइज़निंग हो जाने पर अक्सर उल्टी आने जैसा अनुभव होता है लेकिन, तुलसी की चाय पी लेने के बाद यह समस्या दूर हो जाती है।

पुदीना

फूड प्वाइजनिंग हो जाने पर पुदीने का सेवन लाभदायक होता है। इससे पेट में ठंडक महसूस होती है और पाचन भी सुधरने लगती है। फूड प्वाइजनिंग हो जाने पर पुदीने के शरबत में नींबू मिलाकर पीना चाहिए। इससे बहुत आराम नजर आता है।

Image result for पुदीना careguru

जीरा

फूड प्वाइजनिंग हो जाने पर कभी-कभी पेट में तेज दर्द उत्पन्न होने लगता है। ऐसे में जीरे का सेवन आपके बहुत काम आ सकता है। भुना हुआ एक चम्मच जीरा पानी के साथ पी लेने से पेट दर्द से तुरंत फायदा मिलता है। अगर पेट या आत में सूजन हो तो जीरे का सेवन जरूर कर लें। इससे जल्द ही सूजन में लाभ मिलेगा।

अनार

अनार का रस पीने से डायरिया की समस्या दूर होती है। इसके अलावा अनार की छाल का उपयोग कई पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। फूड प्वाइजनिंग हो जाने पर अनार के रस का सेवन जरूर करें।

दही

पेट से संबंधित सभी समस्याओं में दही का सेवन लाभप्रद होता है। फूड प्वाइजनिंग हो जाने पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दही का सेवन करते रहे।

एलोवेरा जैल

एलोवेरा के जैल का सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग का असर कम होता है। इससे उल्टी और दस्त की समस्या दूर होती है। फूड प्वाइजनिंग हो जाने पर छोटे कप में एक कप एलोवेरा के जैल का सेवन करें।

Image result for एलोवेरा जैल careguru

मेथी

एक मुट्ठी मेथी के दाने को आधा कप पानी में डालकर भिगो दें। एक घंटे बाद मेथी को पानी से निकाल ले और पूरे दिन दो चार दाने करके खाएं। फूड प्वाइजनिंग पर इसका लाभदायक असर बहुत जल्द नजर आता है।

केला

केले में मौजूद कैल्शियम पेट को बांधने में मददगार साबित होता है। जिससे दस्त की समस्या दूर होती है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights