Homeराजनीतिबड़ी खबर: अब मात्र 5 रुपए में कर सकेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

बड़ी खबर: अब मात्र 5 रुपए में कर सकेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधे मुलाकात, ये है तरीका…


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी मोबाइल एप्‍लीकेशन पर जनरेट होने वाला रेफरल कोड आपको पीएम मोदी से सीधे मुलाकात करने का अवसर दे रहा है. नरेंद्र मोदी (नमो) एप पर एक नया फीचर शुरू किया गया है, जो किसी भी व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 5 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक का डोनेशन देने में सक्षम बनाता है. एक वरिष्‍ठ भाजपा नेता ने बताया कि इस फीचर के तहत डोनेशन देने पर एक रेफरल कोड जनरेट होगा, दानदाता इस रेफरल कोड को अपने ईमेल, एसएमएस या व्‍हाट्सएप के जरिये अपने परिचितों को भेज सकता है. यदि 100 लोग इस रेफरल कोड का इस्‍तेमाल करते हैं या एप के जरिए भाजपा को डोनेशन देते हैं तो मोटीवेटर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है.

भाजपा नेता ने कहा कि इस नए फीचर का मकसद प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच संपर्क में वृद्धि करना है, भाजपा ने हाल ही में नमो एप पर सूक्ष्‍म डोनेशन फीचर को जोड़ा है, पार्टी नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने वालों में ऐसे कुछ एक्टिव मोटीवेटर समूह शामिल होंगे, जो 100 लोगों को नमो मोबाइल एप के जरिये भाजपा के लिए डोनेट करने के लिए प्रेरित करेंगे।

इतना ही नहीं जो कोई भी व्‍यक्ति अपने रेफरल कोड के जरिये कम से कम 10 लोगों से डोनेशन करवाएगा तो उसे फ्री नमो मर्चेंडाइस जैसे टी-शर्ट या कॉफी मग उपहार में दिए जाएंगे. पार्टी नेता ने कहा कि इस योजना से भाजपा को 2019 में होने वाले आम चुनाव से पहले चंदा जुटाने में बड़ी मदद मिलेगी, पार्टी अधिक से अधिक चंदा जुटाने के लिए पीएम मोदी की लोकप्रियता का भरपूर लाभ लेना चाहती है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts