Advertisement
बिलासपुरराजनीति

रमनसिंह के अटल विकास यात्रा के खिलाफ काला झंडा दिखाने जा रहे जोगी काँग्रेस के प्रत्याशी ब्रजेश साहू सहित कार्यकर्ता हुवे गिरफ्तार

बिलासपुर-(ताज़ाख़बर36गढ़) शहर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के द्वारा बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह को काले झंडे दिखाने हेतु बृहस्पति बजार में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे इसके पूर्व की जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता रमन सिंह को काले झंडे ,काले गुब्बारे दिखाते प्रदर्शन करने जाते समय बीच रास्ते मे ही गिरफ्तार कर लिया गया। विरोध प्रदर्शन में जनता कांग्रेस जे के कार्यकर्ताओ के साथ बड़ी संख्या महिला भी शामिल थी विकास विरोधी नारे लगते हुए आगे बढ़ रहे थें तभी पहले से इंतजार कर रहे पुलिस ने रोक कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया पुलिस वाहनों में कार्यकर्ताओं को ठूसा गया तब जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा नारा लगया गया कि रमन सिंह डरता है, पुलिस को आगे करता है। विरोध किया कार्यकर्ता काली पट्टी, काले झंडे, काले गुब्बारों को प्रदर्शन जारी रखा। शहर अध्यक्ष विश्वम्भर गुलहरे ने कहा कि रमन दमन नवम्बर में चुनाव के बाद समाप्त हो जयेगा जब जोगी जी की सरकार सत्ता में आएगी। बिलासपुर विधानसभा के प्रत्याशी ब्रजेश साहू ने कहा खोखला है अटल विकास यात्रा निकलना जो भी विकास दिख रहा है ओ तो जोगी शासन में हुआ है। जनता कांग्रेस जे के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कोनी थाना ले जाया गया इस बात की जानकारी जैसे ही जोगी कांग्रेस के नेता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह को हुुुई कोनी थाना पहुंच कर रिहाई तक गिरफ्तार कार्यकर्तााओं के साथ वहीं डेट रहे साथ रहे।

विरोध प्रदर्शन में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष विश्वम्भर गुलहरे,प्रत्याशी ब्रिजेश साहू,राजनैतिक सलाहकार समीर अहमद बबला,प्रभारी सैय्यद निहाल,सचिव जित्तु ठाकुर,महिला मोर्चा महामंत्री मार्ग्रेट बेंजामिन,प्रशांत त्रिपाठी,करण मधुकर,विजय दुबे,रोहित अंनत, राजबहादुर, राज बंजारे,सुधीर गोदरे,ललिता भरद्वाज,नितीश शर्मा, विनोद बंजारे,दीपक चौरशिया,बॉबी राज,कुंती उइके,मनीष जॉर्ज,वहाब खान,अन्नपूर्णा यादव,विमला गेंदले,हरकुंवर ध्रुव,उषा ध्रुव,रुकमणी मरावी,भरत जोशी,पुष्पेंद्र गोंड़,सकुन्तला साहू,सरोजनी लहरे,सविता माहेश्वरी,अंचल सोनी,प्रदीप साहू,सालिकराम यादव,आलम आरा,मेहर भाई,गोलू महानन्द,फातिमा खान,सागर मंगेशकर,लखन श्रीवास,सुहुंग दास,विमला टोप्पो,राहुल मिश्रा,आकाश दुबे,जितेंद्र सिंह,विनय अग्रवाल,गोविंद घृतलहरे, किशन रजक सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहेें।

error: Content is protected !!