Homeछत्तीसगढ़हादसा / हाइवे पर हुआ हादसा,10 साल की बच्ची की मौत,मां और...

हादसा / हाइवे पर हुआ हादसा,10 साल की बच्ची की मौत,मां और भाई घायल

 कुम्हारी स्थित दुर्ग-रायपुर हाइवे पर हुआ हादसा, लोगों ने किया हंगामा 

       ट्रेलर ने मारी स्कूटी सवार महिला को टक्कर, बच्ची आ गई भारी वाहन की चपेट में 

 

भिलाई. रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 10 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में इस बच्ची की मां और भाई घायल हैं।  जी विद्या अपनी मां जया और भाई विनायक के साथ नानी से मिलने रायपुर की ओर जा रही थी। दुर्ग की ओर से आ रहे ट्रेलर ने इनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी का संतुलन बिगड़ने तीनों सड़क पर गिर पड़े। बच्ची ट्रेलर की चपेट में आ गई।

नाराज रहवासियों ने घटना के बाद 45 मिनट तक घटना स्थल पर चक्काजाम कर दिया। इससे हाईवे पर एक किलोमीटर तक जाम लग गया। दरअसल यहां के लोगों को कई बार ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिया जा चुका है। लेकिन अब तक बनाया नहीं गया। अफसर देर तक लोगों को समझाते रहे तब कहीं जाकर भीड़ शांत हुई। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts