Wednesday, April 29, 2026
Homeअन्यकांग्रेस ने अपने वकीलों को दी अनिल अंबानी का मुकदमा न लड़ने...

कांग्रेस ने अपने वकीलों को दी अनिल अंबानी का मुकदमा न लड़ने की हिदायत

(ताज़ाख़बर36गढ़) कांग्रेस ने अपने वकील नेताओं को हिदायत दी है कि वे उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े मुकदमे न लड़ें। पार्टी में वकील नेताओं की लंबी सूची है। कांग्रेस से जुड़े नेता पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, रणदीप सुरजेवाला, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद, विवेक तन्खा आदि पेशे से वकील हैं।

सूत्रों की मानें तो पार्टी नेतृत्व को इस बात की चिंता है कि कांग्रेस ने जिस तरह राफेल सौदे को लेकर सीधे तौर पर अनिल अंबानी पर हमला बोला है, उसे कमजोर साबित करने के लिए वकील नेताओं को कोर्ट में खड़ा किया जा सकता है। अयोध्या मामले पर कपिल सिब्बल की पैरवी को लेकर पार्टी विवाद में घिर चुकी है।

इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता और पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि पार्टी की ओर से फिलहाल उन्हें इस तरह का कोई निर्देश नहीं मिला है। हम सब सियासी हैं और अगर पार्टी का स्टैंड है तो हम सब साथ हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह अनिल अंबानी की कंपनी की ओर से पार्टी नेताओं को नोटिस भेजे गए हैं, उससे साफ है कि वे इस तरह के ऑफर के लिए आतुर हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights