Homeसुप्रीम कोर्टराफेल विमान मामले की सुनवाई 10 अक्टूबर तक के लिए स्थगित

राफेल विमान मामले की सुनवाई 10 अक्टूबर तक के लिए स्थगित

(ताज़ाख़बर36गढ़) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी जिसमें भारत तथा फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमान समझौते पर रोक लगाने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा तथा न्यायमूर्ति केएम जोसफ की पीठ ने मामले पर सुनवाई 10 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी। याचिकाकर्ता अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा ने पीठ को सूचित किया कि इस मामले में वह कुछ अतिरिक्त दस्तावेज पेश करना चाहते हैं। इसके साथ उन्होंने मामले को स्थगित करने का अनुरोध किया।

पीठ ने कहा, ‘आपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए स्थगन का अनुरोध करने वाला पत्र दिया था। अब आप कह रहे हैं कि आप अतिरिक्त दस्तावेज पेश करना चाहते हैं। हम मामले को 10 अक्तूबर तक के लिए स्थगित करते हैं।’ शर्मा ने याचिका में फ्रांस के साथ लड़ाकू विमान समझौते में कथित अनियमितताओं का आरेप लगाते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts