Homeदेशराफेल डील मामला: कैग का कांग्रेस को करारा जवाब, कहा पहले सबूत...

राफेल डील मामला: कैग का कांग्रेस को करारा जवाब, कहा पहले सबूत दें फिर जांच की मांग करें…


राफेल डील को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमले कर रही है, राफेल डील को बड़ा घोटाला बताते हुए कांग्रेस ने इस संबंध में विशेष जांच की मांग भी उठाई थी, जिसे लेकर पार्टी के नेता नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) के पास भी गए थे. लेकिन अब कैग ने ही कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है. कैग ने राफेल मुद्दे को लेकर सरकार पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी से कहा है कि वे आरोप लगाने के बजाए सबूत प्रस्तुत करें, सिर्फ आरोपों के बिनाह पर जांच नहीं की जाएगी.

इससे पहले गुरुवार को ही कांग्रेस नेताओं ने नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के प्रमुख राजीव महर्षि से मुलाकात करते हुए उनसे  80,150 करोड़ रुपये के राफेल लड़ाकू विमान घोटाले की फॉरेंसिक ऑडिट करने और संसद के सामने तथ्य पेश करने का आग्रह किया था. कांग्रेस का कहना था कि इस जांच से राफेल सौदे में सरकार द्वारा किए गए घोटाले जनता के सामने उजागर हो जाएंगे, जिसके जवाब में कैग ने कहा है कि कांग्रेस बिना सबूत के आरोप न लगाए और जांच की मांग करने से पहले सबूत प्रस्तुत करे.

आपको बता दें कि पिछले एक महीने में ये दूसरा मौका है, जब कांग्रेस नेता राफेल सौदे को लेकर कैग के समक्ष पहुंचे हैं, इससे पहले 19 सितम्बर को भी पार्टी के नेताओं ने कैग के अधिकारीयों से मिलकर राफेल सौदे की जांच करने की मांग की थी. साथ ही कांग्रेस ने कुछ दस्तावेज़ भी कैग के सामने प्रस्तुत किए थे और कहा था कि ये भारत में उच्चतम स्तर पर दिए गए दस्तावेज और खुलासे हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने सरकारी खजाने में 41,205 करोड़ रुपये की सेंध लगाई है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts