Saturday, April 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता बदल सकते हैं पार्टी......

छत्तीसगढ़: सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता बदल सकते हैं पार्टी… किसी भी पार्टी में हो सकते हैं शामिल… जानिए कहां से उड़ रही है खबर…


राजनांदगांव/  विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेशभर में गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे- वैसे ही उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं और जनता में भी खलबली मची हुई है। ऐसी ही खलबली मचाने वाली खबर ग्राम मोखला से सामने आ रही है। भाजपा की राजनीति पर दिलचस्पी रखने वाले सूत्र बतातें है कि ग्राम मोखला के दबंग भाजपा नेता परदेशी साहू का अपनी पार्टी छोड़ किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की बात सनसनी पर है। इतना ही नहीं, उनके साथ सैकड़ों ग्रामीण कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में प्रवेश लेने वाले हैं। बताया जाता है कि वरिष्ठ नेता साहू ने 20-25 सालों से भाजपा में रहकर पार्टी व लोगों के हितों में काम किया है। अब देखना यह है कि मोखला के वरिष्ठ भाजपा नेता के अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अन्य पार्टी में प्रवेश लेने से भाजपा को कितना बड़ा झटका लग सकता है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights