Homeछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर: बसपा-जेसीसीजे-सीपीआई महागठबंधन का अहम फ़ैसला... अजीत जोगी किसी भी सीट...

बड़ी ख़बर: बसपा-जेसीसीजे-सीपीआई महागठबंधन का अहम फ़ैसला… अजीत जोगी किसी भी सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव… मुख्यमंत्री प्रत्याशी के 90 सीटों पर प्रचार और चुनावी कार्यक्रमों पर पड़ रहा था असर…


रायपुर/ सीएम प्रत्याशी अजीत जोगी छत्तीसगढ़ की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह फैसला बहुजन समाज पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महागठबंधन के प्रमुख पदाधिकारियों ने लिया है। उनका तर्क है कि वे स्टॉर प्रचारक हैं। उनके चुनाव लड़ने से प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों के प्रचार में असर पड़ रहा था।

महागठबंधन के इस निर्णय का कारण बताते हुए जकांछ के महासचिव अब्दुल हमीद हयात ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि अगर जेसीसीजे अकेले 90 सीटों पर चुनाव लड़ती तो जोगी ख़ुद चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र थे और उन्होंने ऐसा किया भी। महागठबंधन होने की वजह से उनके दौरा, सभा और प्रचार कार्यक्रमों की संख्या दोगुनी हो गई है और इसलिए अब उनका समय सभी 90 विधानसभाओं में प्रमुखता से बंटना चाहिए।

अगर जोगी किसी एक सीट से लड़ेंगे तो उनका अधिक समय उस अकेली सीट में प्रचार करने में व्यतीत होगा, जिससे महागठबंधन को बस्तर और अन्य स्थानों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी कारणवश महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि मुख़्यमंत्री प्रत्याशी जोगी को किसी भी सीट से न लड़ाया जाए।

इस पर जोगी ने कहा कि महागठबंधन के निर्णय के अनुसार ही वो चलेंगे। महागठबंधन के बाद उत्पन्न परिस्थितियों और उनकी सभी 90 सीटों पर सघन आवश्यकता के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ में महागठबंधन की सरकार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस विषय पर गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के बीच आज चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी जोगी को कहीं से भी चुनाव नही लड़ाया जाएगा, बल्कि 90 सीटों में सघन प्रचार कराया जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts