Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भरा पर्चा... तीसरी बार लड़ रहे हैं राजनांदगांव...

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भरा पर्चा… तीसरी बार लड़ रहे हैं राजनांदगांव से चुनाव… जानिए यूपी के सीएम योगी ने क्या कहा…


राजनांदगांव। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव सीटा से नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी वीणा सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद अभिषेक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद थे। बता दें कि सीएम डॉ. सिंह यहां तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनावों में उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने पिछली बार उदय मुदलियार की पत्नी को हराया था। इस बार कांग्रेस ने स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को सीएम को चुनौती देने के लिए मैदान में उतारा है। यूपी के सीएम योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। इसलिए उनका यहां आना स्वभाविक है। राजनांदगांव में नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. सिंह कुलदेवी समझी जाने वाली शीतला माता मंदिर गए और फिर सीएम हाउस पहुंचे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts