Saturday, April 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस-बीजेपी ने झोंकी ताकत, पीएम मोदी और राहुल...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस-बीजेपी ने झोंकी ताकत, पीएम मोदी और राहुल गांधी आज करेंगे प्रचार


रायपुर/ छत्तीगसढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. शुक्रवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नक्सल प्रभावित बस्तर में चुनाव प्रचार करेंगे वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों में पांच सभाएं कर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे. राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ नवम्बर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे.

पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे मोदी सुबह 11.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर से जगदलपुर रवाना होंगे. भाजपा नेताओं ने बताया कि जगदलपुर में आम सभा के बाद मोदी दो बजकर पांच मिनट पर जगदलपुर से प्रस्थान करेंगे. प्रधानमंत्री 3.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 3.30 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे. प्रधानमंत्री की सभा में मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे.

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार और शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान गांधी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह 11 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद वह कांकेर जिले के पखांजुर के लिए रवाना होंगे. गांधी पखांजुर में दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आम सभा को संबोधित करेंगे.

इसके बाद वह राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक खैरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी दोपहर 3.15 बजे खैरागढ़ से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक डोंगरगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद गांधी शाम को राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक रोड-शो करेंगे और राजनांदगांव में विश्राम करेंगे.

उन्होंने बताया कि गांधी दूसरे दिन 10 नवंबर को राजनांदगांव से कांकेर जिले के चारामा पहुंचेंगे और चारामा में दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे तक आमसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह कोंडागांव के लिए रवाना होंगे. राहुल गांधी दोपहर 2.15 बजे से दोपहर तीन बजे तक कोंडागांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और बाद में वह जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. राहुल गांधी जगदलपुर में दोपहर 3.45 बजे से शाम 4.45 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और बाद में नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights