Homeछत्तीसगढ़मरवाही से अजीत जोगी, मुंगेली से पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा से धरमलाल, अंबिकापुर...

मरवाही से अजीत जोगी, मुंगेली से पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा से धरमलाल, अंबिकापुर से टीएस और सक्ती से चरणदास महंत चुनाव जीते…जानिए लोरमी विधानसभा किस पार्टी की झोली में गई…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की सीटों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक करीब दो दर्जन सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। बिलासपुर जिले की मरवाही सीट का सबसे पहले परिणाम आया। यहां से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का खाता खुला है। पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के सुप्रीमो अजीत जोगी चुनाव जीत गए हैं। मुंगेली जिले की लोरमी विधानसभा से जोगी कांग्रेस प्रत्याशी धर्मजीत सिंह, मुंगेली से भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक चुनाव जीत गए हैं। सक्ती विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चरण दास महंत, कवर्धा से मो. अकबर, कांकेर से शिशुपाल सोरी, अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव विजयी हो चुके हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts