Tuesday, April 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: ​​​​​​​स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव और नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया सड़क दुर्घटना में...

छत्तीसगढ़: ​​​​​​​स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव और नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मिले, उचित और निःशुल्क इलाज करने के दिए निर्देश…

रायपुर/स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज सड़क दुर्घटना में घायल हुए लगभग 39 लोगों का हाल जानने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय पहुंचे। इस मौके पर रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद थे। मंत्री द्वय ने घायलों का उचित और निःशुल्क इलाज करने के निर्देश चिकित्सकों को दिए। उल्लेखनीय है कि आज सवेरे ग्राम गुल्लू से लगभग 39 लोग एक पिकअप से रायपुर की ओर मजदूरी करने आ रहे थे। इसी बीच मंदिर हसौद के पलौद मोड़ के पास डी-आई वाहन के पलटने से सड़क दुर्घटना में लोग घायल हो गए थे। इन सभी घायलोंको राजधानी रायपुर स्थित अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां इन लोगों का उपचार किया जा रहा है।

इस दौरान मंत्री सिंहदेव और मंत्री डहरिया ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के केजुलटी वार्ड, कैंसर विभाग, स्त्रीरोग एवं प्रसुति विभाग, रेडियो डायग्नोसिस सेंटर और नवजात बच्चों का नर्सरी वार्ड का निरीक्षण किया। सिंहदेव ने आम लोगों को और बेहतर उपचार मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने अधिकारियों और डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर सिंहदेव ने वर्तमान में जनसंख्या के हिसाब से सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने नर्सिंग स्टॉफ, टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाय सहित डॉक्टरों की भर्ती पर बल दिया। स्त्रीरोग एवं प्रसुति के विभागाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में प्रसुति हेतु महिलाओं की संख्या बढ़ गई है। अतः अलग से वार्ड बनाया जाए, जिस पर सिंहदेव ने अलग से वार्ड बनाने का आश्वासन दिया।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि नगरीय निकाय द्वारा इस अस्पताल के सुदृढ़ीकरण में जो भी सहायता किया जा सकता है, उसके लिए विभाग तत्पर है। डॉ. डहरिया ने निर्माण, रंगरोगन, साफ-सफाई सहित अन्य विभागीय कार्यों के सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान विभागीय सचिव आर. प्रसन्ना, पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आभा सिंह, अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी सहित वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टर मौजूद थे।

 

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights