Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल का निधन...एक निजी अस्पताल...

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल का निधन…एक निजी अस्पताल में कई दिनों से चल रहा था इलाज…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल का रविवार को शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां राज्य से बाहर के भी डॉक्टर लगातार उनका इलाज कर रहे थे। कई दिनों से उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया था।

डॉक्टरों के मुताबिक भर्ती होने के दिन से ही बिंदेश्वरी बघेल वेंटीलेटर पर चल रही थीं। उनकी श्वसन प्रक्रिया को स्थिर रखने के लिए श्वास नली में छोटा ऑपरेशन भी किया गया था। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने हिन्दुस्थान समाचार को इस खबर की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक अपनी मां के अंतिम सांस लेते समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके साथ ही मौजूद थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts