Wednesday, April 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिय बोलें... जन सहभागिता से होगा प्रदेश का...

छत्तीसगढ़: नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिय बोलें… जन सहभागिता से होगा प्रदेश का समुचित विकास…

रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने सोमवार को रायपुर जिले के आरंग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने वहां लगभग 63 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें धीवर समाज के सामुदायिक भवन इसकी लागत लगभग 23 लाख रूपए और पुराना मुख्य नगर पालिका कार्यालय परिसर में अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य इसकी लागत लगभग 40 लाख रूपए शामिल हैं।

डॉ. डहरिया ने खेल मैदान परिसर में आंवला के पौधे भी लगाए। उन्होंने नागपंचमी पर्व पर आंरग और प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर उन्होंने लक्ष्मी विहार में नवीन परमेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्र में भी शामिल हुए। इस दौरान धीवर समाज के लोंगो ने मंत्री डॉ. डहरिया को मछली पकड़ने का जाल भेंट कर आत्मीय स्वागत किए।

डहरिया ने धीवर समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए हमें मिलजुल कर काम करना चाहिए। सरकार रास्ता दिखाती है, सहयोग करती है, योजनाएं बनाती है लेकिन समाज के समुचित विकास के लिए जनसहभागिता जरूरी है। डॉ. डहरिया ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चहुंमुखी विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार की मंशा अनुरूप ही हम सबको मिलकर आरंग और प्रदेश को विकास की ओर आगे ले जाना है। उन्होंने आरंग नगर सहित क्षेत्र के सभी ग्रामों के समुचित विकास पर बल दिया।

डहरिया ने कहा कि सभी जरूरतमंद लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। वास्तविक हितग्राही को लाभ मिलें यह हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने धीवर समाज के उत्तरोत्तर उन्नति के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

डहरिया ने आरंग स्थित लक्ष्मी विहार कॉलोनी में कॉलोनीवासियों द्वारा निर्मित नवीन परमेश्वर महादेव मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से काम शुरू करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। उन्होंने आपसी भाई-चारे एवं प्रेम भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम में रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष शारदा वर्मा, नगर पालिका आरंग की अध्यक्ष करूणा तिवारी, जनपद पंचायत के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य द्वारिका साहू, पार्षद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights