Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़नेता प्रतिपक्ष ने कहा सरकार को जनता और कार्यकर्ता पर भरोसा नही,...

नेता प्रतिपक्ष ने कहा सरकार को जनता और कार्यकर्ता पर भरोसा नही, पार्षदों से महापौर और अध्यक्ष के चुनाव पर खरीद फरोख्त को बढ़ावा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में सरकार की ओर से समिति का गठन किए जाने की बात पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है कि सरकार की कथनी और करनी में फर्क यहीं से दिखने लगा है। धरमलाल कौशिक के मुताबिक कुछ दिन पहले तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे दम के साथ कह रहे थे की प्रदेश के निकायों में महापौर और अध्यक्षों का चुनाव सीधे जनता से होगा । लेकिन अब ऐसा लगता है कि सरकार को अब जनता और कार्यकर्ता के ऊपर भरोसा नही है। इसलिए अब उपसमिति बनाने की बात सामने आई है ।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के मुताबिक ऐसा करने से निकाय चुनाव में पार्षदों के खरीद फरोख्त को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने निकाय चुनाव में भी दलबदल कानून को लागू करने की मांग की है । कौशिक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है की निकाय चुनाव में भाजपा की ही जीत होनी है। इसलिए सरकार अभी से घबरा गई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights