Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बघेल ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया...कहा...

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बघेल ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया…कहा भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के असामयिक देहावसान पर शोक प्रकट करते हुए इसे भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति निरूपित किया है। उन्होंने कहा है कि स्वराज ने अपने सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में अनेक पदों पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए अपनी गहरी छाप छोड़ी तथा अपार यश अर्जित किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे तथा उनके परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्वराज का कल रात नई दिल्ली में निधन हो गया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts