Friday, May 9, 2025
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ / नकली एएसआई बनकर ठगे 80 हजार,केस से छुटकारा दिलाने का...

छत्तीसगढ़ / नकली एएसआई बनकर ठगे 80 हजार,केस से छुटकारा दिलाने का वादा कर फंसाया

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी ने कोर्ट में बनाई ठगी की प्लानिंग 

नाम भी गलत बताया, खुद को बताया खैरागढ़ सिविल लाइंस में पदस्थ पुलिस अधिकारी 

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक शख्स ठगी का शिकार हो गया। ठगने वाले खुद को पुलिस महकमे का अधिकारी बताया। एक केस को खत्म करवाने का वादा करते हुए आरोपी ने नगद रकम वसूली। शहर के उरला थाने में जितेन्द्र कुमार देवांगन ने शिकायत दर्ज करवाई है। जितेंद्र ने बताया कि संदीप वर्मा नाम के शख्स को उन्होंने एक प्रकरण खत्म करवाने के लिए 80 हजार दिए। कुछ समय बाद पता चला कि वह पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) नहीं है। उसका इसल नाम चंद्रकांत है।

 

बरी करवाने के एवज में मांगे पैसे

  1. जितेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी संदीप ने रुपयों के बदले गवाहों को मन मुताबिक बयान दिलावाने का वादा किया। ताकि जितेंद्र पर चल रहा केस खत्म हो सके। जितेंद्र एक मामले में जेल जा चुका है। पेशी के दौरान कोर्ट में उसकी मुलाकात संदीप  उर्फ चंद्रकांत से हुई। उसने खुद को खैरागढ़ में पदस्थ बताया था। वह कभी कैश तो कभी खाते में रकम ट्रांसफर करवाता रहा।
  2. जितेंद्र ने बताया कि अक्सर खुद को एएसआई बताने वाले चंद्रकांत से कई बार यह भी पूछा गया कि वह वर्दी क्यों नहीं पहनता। इस सवाल का आरोपी ने कभी सीधा जवाब नहीं दिया। इससे सभी को उसपर शक हुआ। जब रकम लौटाने की बात कही गई तो वह टालमटोल करने गला। इस वजह से एफआईआर करवाई गई। आरोपी भिलाई सेक्टर 3 का रहने वाला बताया गया है। जानकारी मिली कि उसने इसी तरह कई लोगों को फंसाया है।
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!