Homeछत्तीसगढ़अपने जन्मदिन के मौके पर नेत्रहीन विद्यालय पहुंचे विधायक, केंद्र से रोक...

अपने जन्मदिन के मौके पर नेत्रहीन विद्यालय पहुंचे विधायक, केंद्र से रोक के बाद बच्चों को दिलाया चावल देने का भरोसा

मनेन्द्रगढ़। भरतपुर सोनहत के विधायक व सरगुजा व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो आज अपने जन्मदिन के अवसर पर जहां कई कार्यक्रमों में शामिल हुए वहीं उन्होने आज नेत्रहीन शिक्षण प्रशिक्षण विद्यालय भी पहुंचे, जहां विधायक गुलाब कमरो नेत्रहीन बच्चों के साथ अपने जन्मदिन की न सिर्फ खुशियां बॉटी बल्कि इन बच्चों की खुशियां बरकरार रहे इसके लिए भी उन्होने आश्वासन दिया।

दरअसल, केंद्र सरकार के पत्र के बाद चावल नही मिलने की जानकारी विधायक को मिली थी। बताया गया कि 5 महीने से उन बच्चों के लिए 7 क्विंटल चावल नही मिल रहा था, जिसके कारण उन बच्चों को भूखे पेट रहने की नौबत आ गई थी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद विधायक ने स्कूल से ही खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से बात की और उन्हे जल्द ही चावल दिए जाने का भरोसा दिलाया। विधायक के इस प्रयास से बच्चों के चेहरे खिल उठे।

छत्तीसगढ़ के विधानसभा क्रमांक 1 भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरो जब मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा इलाके में स्तिथ नेत्रहीन विद्यालय पहुंचे तो इन बच्चों में एक आशा का भाव भी पनप उठा कि अब हमारे लिए कुछ बेहतर होगा। वहीं विधायक को भी खुशी हुई कि चलो जन्मदिन पर कुछ तो नेक काम किया। बता दें कि​ जिले में आज कांग्रेस पार्टी सहित कई संगठनों और समर्थकों ने विधायक के जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन ​मनाया। इनमें से कई जगहों पर​ खुद विधायक भी मौजूद रहे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts