Homeछत्तीसगढ़गांधी विचार यात्रा का आज तीसरा दिन, सीएम भूपेश बघेल करेंगे गांधी...

गांधी विचार यात्रा का आज तीसरा दिन, सीएम भूपेश बघेल करेंगे गांधी की मूर्ति का अनावरण

धमतरी। महात्मा गांधी के 150वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए आयोजित गांधी विचार पदयात्रा का आज तीसरा दिन है, आज तीसरे दिन भी सीएम भूपेश बघेल इस पद यात्रा में शामिल होंगे। आज यह पद यात्रा भूसरेंगा से सिहाद होते हुए भखारा तक जाएगी। इस दौरान करीब 7 जगहों पर सभाओं को आयोजन होगा। भखारा में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

गांधी विचार यात्रा के दौरान सीएम भूपेश बघेल शाम करीब 6 बजे पहुचेंगे। इस दौरान वे महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण करेंगे और विभिन्न कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। पदयात्रा में कई केबिनेट मंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

धमतरी के कंडेल गांव से शुक्रवार को कांग्रेस ने गांधी विचार यात्रा शुरू की है, 10 अक्टूबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान 22 सभाएं होंगी, साथ ही गांधी के विचारों, आदर्शों को भी बताया जाएगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पदयात्रा का शुभारंभ किया है ।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts