Homeछत्तीसगढ़ग्रामीणों ने सड़क विकास निगम के अधिकारियों को बनाया बंधक, महिलाओं ने...

ग्रामीणों ने सड़क विकास निगम के अधिकारियों को बनाया बंधक, महिलाओं ने किया चूड़ी पहनाने का प्रयास

अंबिकापुर: जिले के सारगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि ग्रामीणों ने सड़क विकास निगम के अधिकारियों को बंधक बना लिया है। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने अधिकारियों को चूड़ी पहनाने का का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर ग्रमीणों में आक्रोश था, जिसके चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल घंटों इंतजार के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सरगांव के ग्रामीणों ने सड़क विकास निगम के अधिकारियों को बंधक बना लिया है। ग्रामीणों में इलाके में हो रहे सड़क निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही को लेकर आक्रोश व्यप्त था। इसी के चलते उन्होंने अधिकारियों को बंधक बनाया है। फिलहाल जिला प्रशासन के अधिका​री ग्रामीणों से बात कर अधिकारियों को छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

महिलाओं ने ​अधिकारियों को पहनाई चूड़ी
बताया जा रहा है कि अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के बाद आक्रोशित महिलाओं ने उन्हें चूड़ी पहनाने का प्रयास किया है।

 

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts