Homeछत्तीसगढ़हज करवाने के नाम पर हाजियों से ठगी करने वाला ट्रैवल संचालक...

हज करवाने के नाम पर हाजियों से ठगी करने वाला ट्रैवल संचालक गिरफ्तार, 90 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना

रायपुर: हज यात्रा के नाम पर मुसलमानों को चूना लगाने वाले ट्रेवलर्स संचालक का पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अकबरी टूर एंड ट्रेवलर्स के संचालक ने हज यात्रा पर भेजने के नाम पर दुर्ग शहर के 90 लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है। फिलहाल मौदहापारा पुलिस अकबरी टूर एंड ट्रेवलर्स संचालक मोहम्मद शमीम को गिरफ्तार कर पूछाताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अकबरी टूर एंड ट्रेवल्स टूर एंड ट्रेवलर्स के संचालक मोहम्मद शमीम ने रायपुर सहित ओडिशा के करीब 90 लोगों से कंपनी ने प्रति व्यक्ति 55 हजार रूपए की राशि वसूली थी। कंपनी के संचालक ने सभी यात्रियों को मुंबई पहुंचने के बाद वीजा और आगे की टिकट देने की बात कही थी।

जब मुंबई पहुंचकर यात्रियों ने ट्रेवलर्स के संचालक मोहम्मद शमीम को फोन लगाया तो उनका नंबर बंद आया। इसके बाद यात्रियों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts