Homeछत्तीसगढ़नक्सलियों के कब्जे में अब भी हैं दो इंजीनियर समेत 3 लोग,...

नक्सलियों के कब्जे में अब भी हैं दो इंजीनियर समेत 3 लोग, अफवाह निकली रिहाई की खबर

दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने अगवा सब इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट और सुपरवाइजर को रिहा नहीं किया है। एसपी अभिषेक पल्लव की माने तो तीनों नक्सलियों के कब्जे में हैं। शनिवार को इनकी रिहाई की खबर वायरल हो गई थी।

लेकिन तीनों अभी भी नक्सलियों के कब्जे में हैं। शुक्रवार दोपहर से तीनों का माओवादियों ने अपहरण कर लिया था। अगवा तीनों को अरनपुर इलाके में रखा गया था।

बता दें कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा से दो इंजीनियर सहित तीन लोगों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। शुक्रवार शाम से माओवादियों ने तीनों को अपहरण कर साथ ले गए थे।

खबर यह भी थी कि तीनों को अरनपुर इलाके में रखा गया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। वहीं पुलिस महकमा इस खबर से अलर्ट होकर पतासाजी में जुट है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts