Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सीएम हाउस घेरने निकले विद्यामितानों को पुलिस ने लाखेनगर चौक पर रोका,...

सीएम हाउस घेरने निकले विद्यामितानों को पुलिस ने लाखेनगर चौक पर रोका, विद्यामितानों ने कांग्रेस पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

रायपुर। सीएम हाउस घेरने निकले विद्यामितानों को पुलिस ने लाखेनगर चौक पर ही रोक लिया। ये विद्यामितान नियमितीकरण और नौकरी से बहाली के लिए सरकार से मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास जा रहे थे। इस रैली के लिए प्रदेशभर से विद्यामितान रायपुर पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने इन्हें चौक से आगे नही जाने दिया। तहसीलदार अमित बेक ने इनसे ज्ञापन लिया और शासन को भेजने का आश्वासन दिया।

इधर विद्यामितानों का कहना है कि पिछले साल जब उन्होंने आंदोलन किया था तो कांग्रेस के तमाम नेता उनके पास आए थे और नियमितिकरण का वादा किया था। अब सरकार बदलने के बाद उन्होंने शिक्षा से ठेका प्रथा तो हटा दिया लेकिन अतिथि शिक्षक बना स्कूल की समिति में डाल दिया। स्थानीय लोगों की मनमानी से इनकी नौकरी जा रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights