Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री के अनुरोध पर आए सुपेबेड़ा के किडनी रोग से ग्रसित...

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री के अनुरोध पर आए सुपेबेड़ा के किडनी रोग से ग्रसित मरीजों का हुआ इलाज: स्वास्थ्य में सुधार के बाद वापस घर लौटे…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए ग्राम सुपेबेड़ा के किडनी रोग से ग्रसित दस मरीजों की गहन स्वास्थ्य जांच की गई। अस्पताल में भर्ती किए गए मरीजों के ईलाज के बाद पुनः जांच की गई। प्रारंभिक स्तर पर जांच के बाद इन मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर आज सभी अपने घर के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री ने संवेदनशील पहल करते हुए सुपेबेड़ा के किडनी रोग से ग्रसित इन मरीजों से संपर्क कर उनसे इलाज के लिए रायपुर आने का अनुरोध किया था। उन्होंने आगे भी चिकित्सा सुविधा के लिए रायपुर आने वाले मरीजों को भी बेहतर चिकित्सा दिलाने के लिए आश्वस्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने देवभोग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किडनी मरीजों के ईलाज के लिए डायलिसिस और किडनी रोग से संबंधित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिले के ग्राम सुपेबेड़ा से आए ये मरीज मुख्यमंत्री के विशेष अनुरोध पर ईलाज के लिए राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में पिछले सोमवार को भर्ती हुए थे। भर्ती किए गए इन मरीजों का अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञों द्वारा गहन जांच और ईलाज की व्यवस्था की गई। इन मरीजों को प्रारंभिक जांच के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल द्वारा आज डिस्चार्ज कर दिया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights