Homeस्वास्थ्यकोरोना का कहर तेज: एक दिन में मिले 22,000 नए केस; रिकवरी...

कोरोना का कहर तेज: एक दिन में मिले 22,000 नए केस; रिकवरी से ढाई गुना ज्यादा; ओमिक्रॉन के भी 1431 मामले…

खतरनाक कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा। इस वायरस से संक्रमित होने वाले की संख्या में बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा रखी है। देश में रिकवरी से ढाई गुना ज्यादा केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 22,775 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा 8,949 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं और कुल 406 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के केस भी देश में लगातार मिल रहे हैं। अभी देश में इस वेरिएंट के कुल 1,431 केस मौजूद हैं। देश में अभी सक्रिय केसों की संख्या 1,04,781 है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.32 फीसदी है।

145 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई

केंद्र सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अभी तक देश में 145.16 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। देश में इस वायरस से हर रोज संक्रमित होने वालों की दर 2.05 फीसदी है। वहीं हर सप्ताह इस संक्रमण से 1.10 फीसदी की दर से लोग संक्रमित हो रहे हैं। अब तक कुल 67.89 टेस्ट किये गये हैं।

ओमिक्रॉन का कहर

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने भी कहर मचा रखा है। इस वेरिएं के 1,431 मामले सामने आ चुके हैं। ये मामले 23 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अभी ओमिक्रॉन वेरिएंट का केस सबसे ज्यादा है। इसके बाद दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और केरल जैसे राज्यों में इस वेरिएंट का प्रकोप देखने को मिला है।

आकंड़ों की बात करें तो महाराष्ट्र में अभी सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के केस मिले हैं। यहां इस वेरिएंट के 454 केस मौजूद हैं। दिल्ली में 351, तमिलनाडु में 118, गुजरात में 115, केरल में 109, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 62, हरियाणा में 37, कर्नाटक में 34, आंध्र प्रदेश में 17, पश्चिम बंगाल में 17, ओडिशा में 14, मध्य प्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश में 8, उत्तराखंड में 4, चंडीगढ़ में 3, जम्मू और कश्मीर में 3 और अंडमान और निकोबार में 2 केस मिले हैं। इसके अलावा गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और पंजाब में क्रमश: 1-1 केस मिले हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts