Homeस्वास्थ्यछत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 220 नए मरीज...

छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 220 नए मरीज मिले, एक की मौत, प्रदेश के इन जिलों में मिले इतने मरीज…

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को प्रदेश में 220 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1124 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 241 रायपुर व 200 एक्टिव केस दुर्ग जिले में हैं। रायगढ़ में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। राज्य शासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एयरपोर्ट व राज्य की सीमाओं पर कोविड जांच अनिवार्य किया है। साथ ही कोरोना की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने सभी कलेक्टरों को कहा है।

राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के मुताबिक बुधवार को 9 हजार 697 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 220 नए संक्रमित मिले हैं। दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा 62 मरीजों की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटे में 118 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। वहीं 4 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश के 4 जिलों कोंडागांव, गरियाबंद, सुकमा और नारायणपुर में एक भी कोविड मरीज नहीं है। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 1.54% से बढ़कर 2.27% हो गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना से अब तक 14 हजार 39 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अब तक 11 लाख 55 हजार 244 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

प्रदेश के इन जिलों में मिले कोविड मरीज

24 घंटे में प्रदेश के 19 जिलों में कोरोना के 220 नए मरीज मिले हैं। दुर्ग जिले में 62, रायपुर में 36, बिलासपुर में 20, सरगुजा में 15, जांजगीर-चांपा में 14, राजनांदगांव में 13, बलौदाबाजार में 12, कोरबा व बेमेतरा में 9-9, कबीरधाम में 7, रायगढ़ व बालोद में 4-4, बस्तर व कोरिया मे 3-3, बलरामपुर, जशपुर, मुंगेली व सूरजपुर में 2-2 और धमतरी जिले में 1 मरीज मिले हैं। राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने सावधानी जरूरी है। कोविड गाइडलाइंस का पालन करें। मास्क का उपयोग करें और लक्षण होने पर टेस्ट जरूर करा लें।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts