Homeक्राइममानसिक रोगी युवक ने नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पंप को आग लगाने...

मानसिक रोगी युवक ने नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पंप को आग लगाने का किया प्रयास, जल जाता लाइटर तो हो सकता था बड़ा हादसा…

बिलासपुर। शहर के नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पंप में मानसिक रोगी युवक ने आग लगाने का प्रयास किया। पेट्रोल पंप कर्मी जब गाड़ियों में पेट्रोल डाल रहे थे। उसी समय युवक ने पेट्रोल के पाइप को लूटकर नोजल में लाइटर से आग लगाने की कोशिश की। इससे आसपास हड़कंप मच गया। वहां से लोग गाड़ियों को छोड़कर भागने लगे। फिर युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया।

शनिवार की दोपहर 12 बजे नेहरू चौक स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पम्प में पेट्रोल डलवाने के लिए लोग लाइन लगाकर खड़े थे। इस बीच एक युवक पम्प पहुंचा। उन्होंने कर्मचारी के हाथ से नोजल पाइप को लूटकर लाइटर जलाने लगा।

युवक की हरकत की वजह से लोगो की जान खतरे में पड़ गई। पेट्रोल पंप कर्मी और आसपास के लोगों ने समय रहते युवक को पकड़ लिया। जिससे एक बड़ी घटना टल गई। उसके बाद कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उन्होंने भीड़ के बीच से युवक को बचाया। फिर उसे हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाना ले गए।

पुलक ने युवक के कब्जे से तीन मोबाइल और कई संदिग्ध चीजें भी जब्त की गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि नेहरू चौक पर आज एक युवक द्वारा आपत्तिजनक कृत्य करके जनता को परेशानी में डालने संबंधी कृत्य किए जाने की सूचना पर तत्काल सिविल लाइन पुलिस पेट्रोलिंग भेजकर उस युवक को थाना लाकर पूछताछ करने का प्रयास किया गया।

लेकिन युवक की मानसिक स्थिति खराब है। इसलिए उसे विधिवत मानसिक चिकित्सालय सेंदरी ईलाज के लिए भेजा गया। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वह बता पाने की स्थिति में नहीं है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts