Advertisement
अन्य

कीचड़ में फंसे हाथी के बच्‍चे की लड़की ने की मदद, अकेले निकाला बाहर, देखें दिल जीत लेने वाला वीडियो…

जानवरों और इंसानों के बीच के प्‍यार वाले ऑनलाइन वीडियो आए दिन वायरल होते हैं। जिसमें नजर आता है कि जानवरों और लोगों के...

जानवरों और इंसानों के बीच के प्‍यार वाले ऑनलाइन वीडियो आए दिन वायरल होते हैं। जिसमें नजर आता है कि जानवरों और लोगों के बीच कितना प्‍यार होता है। ऐसा ही एक और वीडियो वाररल हो रहा है जिसमें एक सड़क किनारे कीचड़ में फंसे हाथी की लड़की ने मदद कर उसे बाहर निकाला। इस प्‍यारे से वीडियो को देखकर इंटरनेट पर लोग लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कीचड़ में फंसे हुए हाथी पर लड़की की पड़ती है नजर
दरअसल, हाथी का बच्‍चा जो काफी बड़ा नजर आ रहा है वो सड़क किनारे कीचड़ में फंस जाता है।वहां से आ रही लड़की की नजर उस पर पड़ती है तो अकेले ही उसे बचाने पहुंच जाती है।

बाहर निकालने की कोशिश करती रहती है

36-सेकंड की क्लिप में हाथी का बच्चा ग्रामीण सड़क और गन्ने के खेत के बीच में एक कीचड़ वाली खाई में फंसा हुआ दिखाई देता है। फिर लड़की हाथी को खाई से बाहर निकालने की कोशिश करती है और उसके पैर पकड़कर उसे खीचतें हुए कीचड़ से बाहर निकालने में मदद करती है।

बाहर आते ही हाथी ने की हरकत

हाथी लड़की की मदद लेने को थोड़ी देर में सहमत होता है और अंत में जंबो को कीचड़ से निकालने में सफल हो जाती है। हाथी को वीडियो के अंत में अपनी सूंड उठाते हुए देखा जा सकता है, शायद लड़की की मदद के लिए वो उसे धन्यवाद देता है।

IFS सुशांत नंदा ने शेयर किया ये वीडियो

वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने गुरुवार को ट्विटर पर साझा किया। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘उसने हाथी के बच्चे को उस कीचड़ से बाहर निकलने में मदद की जिसमें वह फंस गया था। बच्चे को आशीर्वाद के साथ स्वीकार किया जाता है।’

हाथी के बच्‍ची को आर्शीवाद मिला

कीचड़ से बाहर निकलते ही हाथी का बच्‍चा भी अपनी सूंढ़ उठाकर लड़की को आशीर्वाद देताहै। वीडियो में ये नजारा देखकर लोग लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे है कि हाथी ने खुश होकर लड़की को आर्शीवाद दिया ।

इस नन्हें हाथी की मदद करने के लिए शुक्रिया

शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 72,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और 5,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘प्यारी बच्‍ची। यह धरती समान रूप से सभी का है, और सभी को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। वहीं दूसरे ने लिखा ‘इस साहसी लड़की को बधाई और मैं उसे हाथी को बचाने के लिए सेल्‍यूट करता हूं।’ एक अन्य यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”इस नन्हें हाथी की मदद करने के लिए शुक्रिया।

error: Content is protected !!