क्राइम

बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही: मवेशी तस्करी पर कड़ा प्रहार, जिला दण्डाधिकारी (कलेक्टर) ने वाहनों को किया राजसात…

Bilaspur police takes strict action: Strong attack on cattle smuggling, District Magistrate (Collector) confiscated the vehicles...

बिलासपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कई तस्करों पर कार्रवाई की है, जिससे पशु तस्करी के अवैध धंधे पर बड़ा अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर जिले के विभिन्न थानों में मवेशी तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मवेशी तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश दिए थे, जिसके तहत हिर्री, तखतपुर और बिल्हा थानों में तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी मवेशियों को बूचड़खानों में अवैध रूप से ले जा रहे थे। पुलिस ने इन तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और मवेशियों को सुरक्षार्थ गौशाला भेज दिया।

विभिन्न घटनाओं में कार्यवाही

1. थाना हिर्री (अप. क्र. 92/2024):
ट्रक आयसर क्रमांक सीजी-28-एन 1840 में 20 मवेशियों को बूचड़खाना ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ा और वाहन को जप्त कर लिया गया। मवेशियों को गौशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया गया।

2. थाना तखतपुर:
पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-10-बीजे 9265 में 20 पशुओं को भरकर बूचड़खाना ले जाते समय पकड़ा गया। इस वाहन को भी पुलिस ने जप्त कर लिया और मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेजा।

3. थाना बिल्हा:
आयसर वाहन क्रमांक टीएस-07-यूएन 4166 में 13 कृषक मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाना ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने इस वाहन को भी जप्त किया और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की।

सभी मामलों में आरोपियों द्वारा मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। इन्हें क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बांधकर और बिना किसी चारे-पानी की व्यवस्था के बूचड़खाना ले जाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, आरोपियों के इस अमानवीय कृत्य पर सख्त कार्रवाई की गई। इसके साथ ही, घटना में इस्तेमाल हुए वाहनों को राजसात करने की सिफारिश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को भेजी गई थी।

9 सितंबर 2024 को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर ने तीन वाहनों को राजसात करने का निर्णय लिया। इसमें शामिल हैं:

1. कपिल कुमार पिता छेदूराम मरकाम की ट्रक आयसर क्रमांक सीजी-28-एन 1840
2. सुरेश कुमार साहू की पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-10-बीजे 9265
3. मंजूला बोईनी की आयसर वाहन क्रमांक टीएस-07-यूएन 4166

बिलासपुर पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी के खिलाफ इस सख्त कार्यवाही ने स्पष्ट संकेत दिया है कि पशुओं के प्रति किसी भी प्रकार की क्रूरता और अवैध तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को राजसात करने की कार्रवाई से न केवल तस्करों पर कड़ा प्रहार हुआ है, बल्कि भविष्य में इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह कार्रवाई शासन के निर्देशों के अनुरूप मवेशी तस्करी को रोकने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, और तस्करों के खिलाफ कठोरतम कदम उठाए जाएंगे।

error: Content is protected !!
Latest