Homeअन्यबिलासपुर में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजान अहमद उर्फ सेबू के नेतृत्व...

बिलासपुर में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजान अहमद उर्फ सेबू के नेतृत्व में डॉक्टर सलीम राज का हुआ जोरदार स्वागत…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज का बिलासपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन के साथ ही बिलासपुर के हर चौक और चौराहे पर स्वागत की धूम रही। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजान अहमद उर्फ सेबू के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों और कई अन्य गणमान्य कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

डॉ. सलीम राज का स्वागत नेहरू चौक और मोपका चौक समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ। अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ-साथ कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राकेश तिवारी, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सलाउद्दीन साहब, सिकंदर, शहीद राजा, और पटवा फहीम भाई मौजूद रहे। इन नेताओं ने मिलकर डॉ. सलीम राज का अभिनंदन किया और उनका भावपूर्ण स्वागत किया।

इस स्वागत समारोह में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं ने डॉक्टर सलीम राज के नेतृत्व की सराहना की। उनके आगमन से अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts