Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: किसानों को 4 लाख 49 हजार मीट्रिक टन खाद एवं 6...

छत्तीसगढ़: किसानों को 4 लाख 49 हजार मीट्रिक टन खाद एवं 6 लाख 38 हजार क्विंटल बीज वितरित…

रायपुर। प्रदेश सरकार ने खरीफ सीजन में किसानों को मांग के अनुरूप अभी तक सहकारी समिति और अन्य संस्थाओं के माध्यम से 6 लाख 38 हजार 259 क्विंटल विभिन्न किस्मों के बीज तथा 4 लाख 49 हजार 399 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया है।

कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के कृषकों को खरीफ मौसम 2019 के लिए उन्नत किस्म के अनाज फसलें मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं अरहर, उड़द, मूंग, कुल्थी, दलहनी फसलंे, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, सूरजमुखी बीज तथा सन एवं ढेंचा के कुल 6 लाख 38 हजार 259 क्विंटल बीजों का वितरण सभी जिलों में अभी तक किया गया है। प्रदेेश में खरीफ सीजन में विभिन्न किस्म के 8 लाख 50 हजार 550 क्विंटल बीज मांग के विरूद्ध 8 लाख 29 हजार 848 क्विंटल बीज विकास निगम के गोदाम एवं अन्य स्थानों में उपलब्ध हैं।

खरीफ सीजन में 10 लाख 50 हजार मीट्रिक टन उर्वरक लक्ष्य के विरूद्ध 8 लाख 83 हजार 888 मीट्रिक टन उर्वरक जिलों में भण्डारण कर दिया गया है। जिसमें चार लाख 49 हजार 399 मीट्रिक टन यूरिया, डी.ए.पी. एन.पी.के., एम.ओ.पी., एस.एस.पी. उर्वरक का वितरण किया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts