Monday, March 9, 2026
Homeदेशकांग्रेस अध्यक्ष बनते ही राहुल गांधी का भाजपा पर जबरदस्त हमला, दिए...

कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही राहुल गांधी का भाजपा पर जबरदस्त हमला, दिए ये बड़े बयान

कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही राहुल गांधी का भाजपा पर जबरदस्त हमला, दिए ये बड़े बयान

राहुल गांधी ने ताजपोशी के दौरान कहा कि भाजपा के लोग पूरे देश में आग और हिंसा फैला रहे है। हम उनकी आग और हिंसा को मिटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो तोड़ते है, हम जोड़ते हैं। वो आग लगाते है, हम बुझाते हैं।

 राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को पीछे ले जा रहे हैं और हम देश को आगे ले जाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, “हम हिंदुस्तान को आने वाले समय में हम देश की यंग पार्टी बनाने जा रहे हैं. आप आइए हम सब मिलकर हिंदुस्तान बनाइए।”

19 साल तक कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर रहने के बाद आज से कांग्रेस में राहुल गांधी का राज शुरू हो जाएगा।

 इस अवसर पर राहुल गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी और जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद हैं।

 सोनिया गांधी स्पीच देने के लिए जैसे ही स्टेज पर आईं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त आतिशबाजी की, जिसकी वजह से उनको बीच में ही भाषण रोकना पड़ा।

राहुल गांधी ने कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष एम रामचंद्रन से पार्टी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र प्राप्त किया

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights